Search

 
 
 

धनबाद: कोल इंडिया के श्रमिक आवासों व कार्यस्थल पर कैंटीन का निरीक्षण करेंगी दो कमेटियां

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोल इंडिया ने अपने श्रमिकों के आवास एवं कार्यस्थलों पर स्थित कैंटीन के निरीक्षण के लिए दो कमेटियों का गठन किया है. ये कमेटियां साल में एक बार निरीक्षण कर संबंधित कंपनी के सीएमडी व कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. दोनों कमेटियों में दो-दो यूनियन नेता भी शामिल हैं. कमेटी के गठन का पत्र कोल इंडिया के महाप्रबंधक ( कल्याण) एचसी मिश्रा ने मंगलवार 9 मई को जारी किया. कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड एवं नवगठित कमेटी के सदस्य अशोक यादव ने बताया कि उन्हें बुधवार 10 मई की रात कमेटी गठन का पत्र प्राप्त हुआ. पत्र के मुताबिक कमेटी के गठन का फैसला कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की बिलासपुर में 52 वीं बैठक के निर्णय के आलोक में लिया गया है. पहली कमेटी के अध्यक्ष सीसीएल के निदेशक कार्मिक एचएन मिश्रा ,सदस्य अशोक यादव (एटक),एसपी बेहरा (एचएमएस) होंगे. यह कमेटी बीसीसीएल, ईसीएल,एनसीएल, एसईसीएल में निरीक्षण करेगी, जबकि दूसरी कमेटी के अध्यक्ष एनसीएल के निदेशक कार्मिक मनीष कुमार होंगे एवं पीएस पांडेय (सीटू), टीएस राठौड़ (बीएमएस) सदस्य होंगे. यह कमेटी सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, सीएमपीडीआई और एमसीएल का निरीक्षण करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही