Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सविमं सिंदरी में हवन के साथ दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ संपन्न

Sindri : सिंदरी (Sindri) सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी में मंगलवार 4 अप्रैल को दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ हवन के साथ संपन्न हो गया. इसी के साथ नये सत्र की शुरुआत भी हो गई. मौके पर मौजूद स्कूल कमेटी के सचिव शशि भूषण गुप्ता ने कहा कि जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के दिन हमें सत्य, अहिंसा, त्याग आदि गुणों को ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया. प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि दो दिवसीय साधना से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय के विकास के लिए करें. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत कार्यवाह संजय कुमार, स्थानीय प्रबंध समिति अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा, सचिव शशि भूषण गुप्ता, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, उपप्राचार्या रंजना सिंह, सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही