धनबाद : मैथन में दो दिवसीय बैंडमिंटन टूर्नामेंट शुरू
Maithan : मैथन (Maithan) मैथन बैंडमिंटन क्लब द्वारा 11 मार्च शनिवार को डीवीसी श्रम कल्याण केंद्र में दो दिवसीय बैंडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी के अधिकारी राकेश रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बैंडमिंटन खेलकर किया. इस टूर्नामेंट में केवि, मैथन, डीनोबली मैथन व मुगमा, डीएवी मुगमा, शिशु निकेतन, केसरकुलर और बीबीसी मिडिल स्कूल कुल छह स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिन्हें सीनियर एवं जूनियर ग्रुपों में बांटा गया है. रेफरी के भूमिका पीके राय, श्वेत प्रभा झा, मिंटू विश्वकर्मा, सत्यव्रत घोषाल एवं अमन कुमार निभा रहे हैं. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में दीप्तो चटर्जी, सोमो चक्रवर्ती, अमन कुमार, रितेश कुमार, मोनू कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment