Search

 
 
 

धनबाद: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज का दो दिवसीय स्थापना दिवस उत्सव शुरू

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad )जिले का सबसे बड़ा और एकमात्र प्रीमियर कॉलेज पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज 20 जुलाई को 65 वर्ष का हो गया. इस अवसर पर कॉलेज 20 जुलाई से 31 जुलाई तक 65 वें वर्ष में प्रवेश करने का जश्न मना रहा है. उत्सव की शुरुआत बुधवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ विकास कुमार ने पौधरोपण से की. इस अवसर पर कॉलेज के जी-7 भवन में रंगोली बनाने की प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के तीन-तीन प्रतिभागियों के ग्यारह समूहों ने भाग लिया. छात्रों ने कोविड से सुरक्षित रहने, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, आजादी का अमृत महोत्सव आदि संदेश के साथ रंगोली बनाई. इसके साथ ही नए सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें इंटर और स्नातक के विभिन्न विभागों के लगभग बाईस छात्रों ने भाग लिया. [caption id="attachment_364034" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rangoli-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> रंगोली का अवलोकन करते शिक्षक, छात्र व अन्य[/caption] वाद-विवाद का विषय स्मार्ट फोन-वरदान या अभिशाप था. प्रतिभागियों द्वारा कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. निष्कर्ष नोट छात्र हर्षित दीक्षित और जूरी सदस्य डॉ एमके पांडे द्वारा साझा किया गया था. समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को सोलो डांस, सोलो सिंगिंग और ग्रुप डांस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समारोह में डॉ एसके सिन्हा, विज्ञान संकाय के डीन, डॉ एलबी सिंह हेड, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, डॉ एमके पांडे, बरसर, डॉ एके मंडल, प्रो इंचार्ज, डॉ संजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, केआर टोपनो, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की समन्वयक, शर्मिला कुमारी, विभागाध्यक्ष जूलॉजी, कविता सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग, डॉ सागर स्वैन, विभागाध्यक्ष भूविज्ञान, डॉ अभिषेक सिन्हा प्रधान सहायक, सौरव सिन्हा, प्रधान लेखाकार और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gm-removed-hanumant-construction-outsourcing-company-from-bccl-cv-area/">धनबाद

: बीसीसीएल सीवी एरिया से आउटसोर्सिंग कंपनी हनुमंत कंस्ट्रक्शन को जीएम ने हटाया [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही