Search

 
 
 

धनबाद : गुरु नानक कॉलेज में दो दिवसीय पुस्तकालय कार्यशाला का समापन

 
पुस्तकालय शिक्षण संस्थान को गति व दिशा प्रदान करता है : प्राचार्य
Dhanbad : गुरु नानक कॉलेज धनबाद के भूदा कैंपस में एनईपी-एफवाईयूजीपी सत्र(2022-26) में नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय पुस्तकालय कार्यशाला का समापन गुरुवार 27 जुलाई को हो गया. पहले दिन कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय प्रसाद ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग है. पुस्तकालय शिक्षण संस्थान को गति व दिशा प्रदान करता है. कार्यशाला का संचालन करते हुए पुस्तकालयाध्यक्ष नुसरत परवीन ने लाइब्रेरी में ऑफलाइन और ऑनलाइन मौजूद किताबें, पत्र-पत्रिकाएं और अध्ययन सामग्रियों की जानकारी दी. विद्यार्थियों को इ रिसोर्सेस से अवगत कराते हुए ई लाइब्रेरी अकाउंट भी सक्रिय किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए भूदा कैंपस के प्रोफेसर इंचार्ज अमरजीत सिंह ने कहा कि अध्ययन में सफलता पाने के लिए पुस्तकालय जरूर जाएं. उन्होंने वैल्यू एजुकेशन और गुणवत्तापूर्ण किताबों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया. पुस्तकालय समिति के सक्रिय सदस्य प्रो. संजय सिन्हा ने लाइब्रेरी और ज्ञानवर्धक किताबों की जानकारी दी. दो दिवसीय कार्यक्रम में कॉलेज के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया. मौके पर प्रो.दीपक कुमार, प्रो.मीना मालखण्डी, प्रो.दलजीत सिंह, प्रो.वर्षा सिंह, प्रो.पीयूष अग्रवाल, सुरभि, सिमरन समेत कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मी नरेंद्र सिंह, अनीता देवी व अन्य उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-after-talks-munden-company-agreed-to-lift-coal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वार्ता के बाद मुंडेन कंपनी के कोयला उठाने पर बनी सहमति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही