धनबाद : जीएन कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 10-11 फरवरी को
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरुनानक कॉलेज धनबाद के भुदा कैंपस में आत्मनिर्भर भारत : टुवर्ड्स सेल्फ रीलाएंट इंडिया विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 10 और 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी गुरु नानक कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि सेमिनार के पहले दिन बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुकदेव भोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. उनके साथ देश भर के दर्जनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि सेमिनार में हिस्सा लेंगे और अपने पेपर प्रस्तुत करेंगे. सेमिनार के दूसरे दिन धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा के अलावा आईआईटी-आईएसएम के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के पूर्व प्रो डॉ प्रमोद पाठक और बीबीएमकेयू के डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा भाग लेंगे. प्राचार्य ने बताया कि यह सेमिनार इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के द्वारा स्पॉन्सर्ड है. आईसीएसएसआर की स्थापना वर्ष 1969 में भारत सरकार द्वारा सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. देश भर में चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान में ऐसे सेमिनार महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment