Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग शुरू

उत्तीर्ण छात्रों को दी जाएगी मरीजों की देखभाल व इलाज की जानकारी

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पास आउट छात्रों के लिए दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग 15 जून गुरुवार को शुरू हो गया. इस बीच उन्हें मरीजों की देखभाल तथा इलाज की जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ज्योति रंजन, अस्पताल अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बर्णवाल व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ एनक दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन ने बताया कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पासआउट नए डॉक्टरों के लिए मेडिकल एजुकेशन यूनिट के तहत दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग शुरू किया गया है. इन नये डॉक्टरों को वरीय और अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान मरीजों की देखभाल तथा इलाज करने के गुर सीखेंगे. उन्होंने बताया कि एसएनएमएमसीएच से पास आउट छात्र अध्ययन के दौरान मेडिकल से संबंधित पढ़ाई तो पूरी कर ली है परंतु उन्हें अब भौतिक रूप से मरीजों का इलाज भी करना है. जिसके लिए यह ट्रेनिंग पास आउट छात्रों के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि 2 दिनों के इस ट्रेनिंग में छात्रों ( डॉक्टर्स ) को मरीजों के इलाज की पद्धति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही