Search

 
 
 

धनबाद : डीएवी कोयलानगर में दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला शुरू

 
Dhanbad : डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के ऑडिटोरियम में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला 27 अगस्त को शुरू हुई. उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जानी जाती है. यहां हर शिक्षक को सीबीएसई की मान्यता के अनुसार 25 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है. वर्ष में दो बार कार्यशाला आयोजित की जाती है. डीएवी झारखंड जोन सी के अंतर्गत आने वाले सभी 15 स्कूलों में विभिन्न विषयों के पर दो दिवसीय कार्यशाला विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में डीएवी कोयला नगर में भौतिक विज्ञान, अर्ली चाइल्डहुड, फिजिकल एजुकेशन, लाइब्रेरी साइंस, फाइन आर्ट, कंप्यूटर साइंस, बायोलॉजी, तथा म्यूजिक विषयों पर कार्यशाला की जा रही है. इसमें विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 शिक्षक भाग ले रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-by-instigating-the-villagers-there-was-a-ruckus-in-sindri-the-police-station/">धनबाद

: ग्रामीणों को उकसाकर सिंदरी में कराया गया बवाल- थानेदार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही