Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में जीपीडीपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Maithan :  एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार 24 मई को बीडीओ विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में जीपीडीपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ, जिसमें दस पंचायत के मुखिया, पंसस एवं कर्मी शामिल हुए. बताया गया कि गांव की परिस्थितियों को देखते हुए नौ थीम में से एक थीम को लेकर अंटाइड फंड से 50 प्रतिशत राशि पीसीसी सड़क, चबूतरा, पेपर ब्लाक, शेड निर्माण आदि में खर्च करना है. शेष 50 प्रतिशत राशि रोड, नाली आदि के निर्माण में खर्च होगी. प्रशिक्षण रेणु कुमारी, अभिजित मुखर्जी, पार्थो कुमार और अमीत कुमार ने दिया. मौके पर मुखिया रीता रवानी, वंदना देवी, अजय पासवान, संगीता महतो, कंचन महतो के अलावे जेएसपीएल के दो दीदी और दो वार्ड सदस्य, मनरेगा मैट, प्रखंड के सभी पंचायत सचिव व रोजगार सेवक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही