Search

 
 
 

धनबाद : दो दिन बीते, लुटेरों का पता नहीं, हीरापुर और बरवाअड्डा में हुई थी लूट

 
Dhanbad : शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट पुन्नू प्रसाद से 21 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे हीरापुर हरी मंदिर के समीप 9.50 लाख की लूट मामले में धनबाद थाना पुलिस अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस ने इस सड़क पर लगे सीसीटीवी को खंगाला है. लेकिन 48 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली है. पुलिस को एजेंट पुन्नू प्रसाद के साथ कुछ शराब दुकानदार और कर्मी पर शक है. सदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एजेंट के द्वारा रात में इतनी बड़ी रकम लेकर अकेले आना संदेह पैदा करती है. क्लेक्सन एजेंट पुन्नू प्रसाद सरायढेला का रहने वाला है. वह 21 अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे शराब दुकान से सेल का पैसा लेकर बाइक से जा रहा था. घात लगाए दो अपराधियों ने हीरापुर हरी मंदिर के समीप उसे रोक लिया और पिस्टल सटाकर पुन्नू से पैसे लूट कर फरार हो गया. इधर, बरवाअड्डा थाना अंतर्गत संभारी गांव के समीप हाजी प्रकाश उद्योग हार्डकोक कंपनी के मैनेजर तापस बनर्जी व कर्मचारी से भी 21 अगस्त की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल सटाकर 2 लाख 75 हजार 5 सौ रूपये और साथ में आ रहे कर्मी मुख्तार से 9 हजार 5 सौ की लूट की थी. इस मामले में भी दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है. यह भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/giridih-dc-donated-blood/">डीसी

ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही