Search

 
 
 

धनबाद: दो हाइवा की सीधी टक्कर में दोनों चालक घायल, एक की हालत नाजुक

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांड्रा मोड़ पर 8 जुलाई शुक्रवार की देर रात दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए. उनमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. बताया जाता है कि निरसा से एमपीएल पथ जाने वाली सड़क स्थित पांड्रा मोड़ पर विगत रात्रि लगभग 2 बजे कोयला अनलोड करने जा रही एक हाइवा की टक्कर सामने से आ रहे दूसरे हाइवा से हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोड़ स्थित आसपास की दुकानों में सो रहे लोग जग कर बाहर निकल आए. दोनों हाइवा का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और दोनों चालक उसमें फंसे हुए थे. लोगों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो सके. सूचना मिलने पर शनिवार सुबह निरसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हाइवा में फंसे दोनों चालकों को क्रेन के सहारे बाहर निकाला. दोनों को स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती कराया, जहां एक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना के बाद दोनों हाइवा सड़क पर रहने के कारण आवाजाही ठप हो गयी थी. पुलिस ने क्रेन के सहारे दोनों हाइवा को सड़क से हटाया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dog-bite-may-increase-in-rainy-season/">धनबाद:

बरसात में बढ़ सकती है कुत्ता काटने की वारदात [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही