Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वाहन के टक्कर से बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त, शॉर्ट सर्किट से घरों में नुकसान

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी 2 नंबर में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला. जहां एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी 2 नंबर में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला. जहां एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई.

 

घटना के बाद आसपास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर लगने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से इलाके में शॉर्ट सर्किट हो गई, जिससे कई घरों में बिजली के उपकरण जैसे पंखा, टीवी और फ्रिज जल गए. अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के लिए अवैध कोयला परिवहन को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है.

 

लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

इस मामले में जानकारी लेने के लिए जब पाथरडीह सब स्टेशन के एसडीओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. फिलहाल इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित है और क्षतिग्रस्त खंभों को ठीक किया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही