Search

 
 
 

धनबाद : लोहा कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, एक घायल

 
Nirsa : चिरकुंडा में लोहा के कारोबार में वर्चस्व को लेकर 6 सितंबर की रात अमन सिंह व सूरज गुट में मारपीट हो गई. इसमें मनोज साव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज एसएनएमसीएच, धनबाद (Dhanbad) में चल रहा है. अमन सिंह पहले कोयला कारोबार से जुड़े थे. अब वह लोहा कारोबार में अपनी साख बना रहे हैं. सूरज साव पहले से इस कारोबार से जुड़े हैं. वर्चस्व को लेकर दोनों में कई माह से आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था. मंगलवार की रात दोनों गुट आपस में भिड़ गए. जानकारी के अनुसार, अमन सिंह के लोहा कारोबार को लेकर मनोज साव रेकी करने जा रहा था. इसकी भनक अमन सिंह के लोगों को लग गई और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन सिंह को अस्पताल भेजा. अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे मारने के लिए मनोज साव नामक शूटर को भेजा गया था.

चिरकुंडा थाने में 3 अलग-अलग लिखित शिकायत

इस घटना में चिरकुंडा थाना में तीन लोगों ने अलग-अलग लिखित शिकायत दी है. घायल मनोज साव की पत्नी सीमा देवी ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि अमन सिह का करीबी बिट्टू यादव उसके घर आया  और उसके पति के बारे मे पूछताछ की. इससे वह घबरा गया और पति को फोन लगाया, तो उसने अमन सिंह के लोहा गोदाम में होने की बात कही. दोबारा फोन करने पर उन्होंने बताया कि अमन सिंह, उसके भाई सोनू सिंह व एक अन्य गुड्डु उर्फ सलीम ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है. थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सीमा देवी की लिखित शिकायत पर भादवि 307 के तहत प्राथमिकि दर्ज कर ली गई है. पुलिस अनुसंधान मे जुट गई है. वहीं, अमन सिंह ने सूरज ठठेरा, उनके बिजनेस पार्टनर प्रणव गाढयान व उनके पिता निलय गाढयान के के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा कि इन लोगों से उसकी जान को खतरा है. वह मनोज साव नामक व्यक्ति को पैसा देकर मेरी रेकी करा रहा था. सूरज ठठेरा ने उसे आठ लाख रुपए में मेरी हत्या की सुपारी दी थी. वहीं, सूरज ठठेरा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि अमन सिंह, उसके भाई सोनू सिंह व स्टाफ गुड्डु पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fir-named-against-seven-accused-in-bihars-muthoot-robbery-case/">धनबाद:

 मुथुट डाका कांड में बिहार के सात आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआइआर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही