Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोड़ापोखर में दो गुट भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-news11-owner-arup-chatterjees-bail-rejected-in-fraud-case/">(Dhanbad)

जिले के जोड़ापोखर में आखरी सोमवारी व मुहर्रम के देखते हुए कुछ लोगों ने 8 अगस्त को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया. फुसबंगला कंगाली पट्टी के निकट सोमवार की शाम खेलने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के लोग आपस मे भिड़ गए. दोनों तरफ से ईंट, पत्थर चलने लगे. डर के मारे आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और जोड़ापोखर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ ही मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और भीड़ को खदेड़ कर मामले को शांत कराया. खबर पाकर पूर्व पार्षद विनय रजवार, उपेन्द्र विश्वकर्मा, किशोर कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया पुलिस अशांति फैलाने वाले दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही है. इधर, अंतिम सोमवारी पर बरारी स्थित शिव मंदिर में लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, कुछ लोग समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की तुरंत दें सूचना

इस बीच मुहर्रम पर 9 अगस्त को जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती होगी. इस संबंध में डीसी संदीप सिंह व एसएसपी संजीव कुमार ने सोमवार को निर्देश जारी किया है. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों व सीओ-बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने और गश्त बढ़ाने का आदेश जारी किया है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की तुरंत सूचना उदेने को का है. सभी अखाड़ों को तय रूट व समय पर ही जुलूस निकालने की हिदायत दी गई. तेज आवाज में लाउडस्पीकर व डीजे नहीं बजाने का भी निर्देश दिए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-accused-of-molesting-a-minor-was-imprisoned-for-twenty-years-then-three-years-for-the-other/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार के एक आरोपी को बीस वर्ष की कैद, तो दूसरे को तीन साल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही