Search

 
 
 

धनबाद : युवती को भगाने की बात पर दो दोस्त भिड़े, एक घायल, दूसरा गया जेल

 
गुस्से में चाकू से किया हमला, घटना की जांच में जुटी पुलिस
Katras : बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह बस्ती में हनुमान मंदिर के समीप सोमवार 18 सितंबर की रात लहुलुहान हालत में तड़पता एक युवक बरामद हुआ. युवक के अनुसार किसी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज़ के लिए बाघमारा सीएचसी ले गई. घायल युवक निखिल के दोस्त रौनक कुमार ने बताया कि वह धनबाद जगजीवन नगर के रहने वाले है. शाम छह बजे रामराज मंदिर घूमने आए थे. तभी उसका दोस्त निखिल उसकी बहन की ननद को भगा कर शादी कराने की जिद करने लगा. मना करने पर वो अपने आप को मार लेने व चाकू से हाथ और गला काटने की बात कह रहा था. तब गुस्सा में आकर उसने वहीं चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि देखने से दोनों युवक नशे में थे. दोनो के बीच जमकर मारपीट भी होने की खबर है. फिलहाल घायल युवक को उसके परिजन आकर धनबाद के निजी हॉस्पिटल ले गए. इधर बरोरा पुलिस ने रौनक से पूछताछ के बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-arrangement-for-treatment-of-serious-newborns-in-government-hospitals-children-are-dying/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सरकारी अस्पतालों में गंभीर नवजातों के इलाज़ की व्यवस्था नहीं, दम तोड़ रहे बच्चे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही