Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: दो दोस्तों ने मिलकर की थी युवक की हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पुलिस ने विगत 3 अप्रैल को बंद खदान से एक शव बरामद किया था. बाद में शव की पहचान आनंद वर्मा के रूप में हुई थी. हत्याकांड की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी डोमा भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार 11 अप्रैल को एसएसपी संजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आनंद वर्मा की हत्या उसके दो दोस्तों ने मिलकर की थी. हत्या के बाद शव को अलक़डीहा ओपी अंतर्गत ईस्ट बरारी सेठ कोठी की बंद खदान में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने विगत 3 अप्रैल को बरामद किया. बाद में शव के कंकाल की पहचान आनंद वर्मा के रूप में हुई थी. एसएसपी ने बताया कि सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त देवानन्द कुमार उर्फ डोमा भुईया से पूछताछ की गई तो पता चला कि 21 या 22 मार्च की रात्रि में आनन्द वर्मा ने उसके साथ गाली-गलौज की. दोनों के बीच हाथापाई हुई. अभियुक्त सूरज भुईयां व डोमा भुईयां ने उसके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. उसके बाद शव को घसीटते हुए बंद पड़ी खदान के अंदर ले गया व सुरंग में छिपा दिया. मृतक की चप्पल को पास की झाड़ियों में छिपा दिया. बाद में अभियुक्त सूरज भुईयां ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही