Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नगर निगम में टेंडर को लेकर भिड़े दो गुट, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Advertisement
Advertisement

13 करोड़ के टेंडर पर बढ़ा आपसी विवाद, सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग

Dhanbad : लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में टेंडर डालने के लिए संवेदकों के बीच होड़ मची रही. इस होड़ में एक दूसरे को देख लेने व टेंडर डालन से रोकने का प्रयास भी हुआ. दोपहर 12 बजते  ही विवाद गहरा गया और संवेदकों के गुट आपस में भिड़ गए. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भी लाठी भांजना शुरू कर दिया. बताया गया है कि एक संवेदक को टेंडर डालने से रोकने का प्रयास किया गया. टेंडर डालने से रोकने के प्रयास में उसके साथ धक्का मुक्की की गई. इधर दूसरे गुट के संवेदक भी ताल ठोंकने लगे. सूत्रों के अनुसार टेंडर डालने वाला संवेदक कतरास का रहने वाला है. उपद्रव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. [caption id="attachment_756281" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/main-gate-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> निगम के मुख्य द्वार पर तैनात अधिकारी व पुलिस[/caption] बता दें कि आज निगम कार्यालय खुलते ही संवेदकों की भीड़ जुटने लगी थी. 13 करोड़ का टेंडर डालने के लिए संवेदकों के बीच आपाधापी मची हुई थी. निगम कार्यालय में भी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया था. सुबह से ही निगम कार्यालय के आगे बैरिकेडिंग कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार विगत शनिवार 9 सितंबर को टेंडर मैनेज करने के लिए संवेदकों की बैठक लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में हुई थी, जिसमें लॉटरी के जरिये कार्यो का विभाजन हुआ था. हालांकि दूसरा पक्ष इसे मानने के लिए तैयार नहीं है. दूसरे गुट को टेंडर डालने से रोकने के लिए भारी संख्या में संवेदक निगम कार्यालय में जुटे थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही