Search

 
 
 

धनबाद : बेनीडीह कोल डंप में लोडिंग के सवाल पर दो गुट भिड़े

 
Baghmara : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह कोल डंप में गुरुवार को अपराह्न 12 बजे के आसपास लोकल सेल के तहत कोयला लोड करने के सवाल पर दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों गुटों में तीखी झड़प हुई. जबकि आपसी झड़प में लत्तम जुत्ता भी खूब चली. घटना की सूचना पाकर बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. परन्तु तबतक मामला शांत पड़ गया. पुलिस के जाने के उपरांत कोयला लोडिंग पूर्व की भांति चालू हो गया. घटना को लेकर एक पक्ष के लोगों ने यह आरोप लगाया है कि दूसरे गुट के लोग जबरन यहां अवैध तरीके से लोडिंग का कार्य करना चाहते हैं जबकि दूसरे गुट के लोगों का यह कहना है कि वे लोग पहले से वहां लोकल सेल में कोयला बोझते आये हैं. घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-national-voters-day-dc-administered-oath-to-people-to-vote-and-2-news/">धनबाद

: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीसी ने लोगों को दिलाई मतदान करने की शपथ समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही