Search

धनबाद: बरोरा के अवैध कोल डिपो में पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुट भिड़े

Katras: कतरास (Katras) बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा बस्ती में पंचायत सचिवालय के समीप अवैध ढंग से संचालित कोल डिपो में सोमवार 30 जनवरी को पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. इस भिड़ंत में दो लोगों के घायल होने की खबर है. कुछ लोगों को आंशिक   चोट लगी है. बताते हैं कि आपसी संघर्ष में गोली भी चली है. हालांकि पुलिस ने गोली चलाये जाने की बात को निराधार बताया है. एक घर मे घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है. सूचना मिलने पर बरोरा थाना की पुलिस पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया. घायल शंकर बेलदार एवं चन्द्रदीप पांडेय को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है. दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp