Search

 
 
 

धनबाद :  बीसीसीएल की जमीन पर कब्जा जमाने में भिड़े दो गुट, चार घायल

 
jharia : झरिया (Jharia) झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग इंदिरा चौक पर सुराटांड़ बस्ती में बीसीसीएल की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए शनिवार 15 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे भी चले, जिसमें चार लोग चोटिल बताए जा रहे हैं. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें स्थानीय प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर झरिया थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. एक पक्ष के घायल मोहनलाल ने बताया कि उनका परिवार पिछले पचास साल से सुराटांड़ बस्ती में रहता है. यह जमीन बीसीसीएल की है. रंजीत पासवान और उसका बेटा राहुल पासवान जमीन पर कब्जा को लेकर आज सुबह जबरदस्ती पर उतर आया व मारपीट करने लगा. मारपीट में उसे व बेटी को गंभीर चोट लगी है. दूसरे पक्ष के राहुल कुमार पासवान ने बताया कि जमीन बीसीसीएल की है. वह खाली पड़ी थी तो कुछ कारोबार के लिए जमीन घेरने मेरा भाई आदित्य पासवान गया था. तभी दस की संख्या में लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया. झरिया पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुट चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही