Search

धनबाद : धनसार में कोयला चोरों के दो गुटों में मारपीट

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के हल्दीपट्टी श्रीराम नगर में कोयला चोरों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. घटना बुधवार 14 जून देर रात की है. दोनों पक्षों में विवाद 407 वाहन पर चोरी का कोयला लोड करने को लेकर शुरू हुआ. एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की भी चर्चा है. हालांकि, धनसार पुलिस ने ऐसी घटना से इंकार किया है. ज्ञात हो कि धनसार क्षेत्र में कोयली की अंधाधुंध चोरी हो रही है. तस्कर यहां कोयला एकत्र कर 407 वाहन से हार्ड कोक भट्ठों व फैक्ट्रियों में भेज देते हैं. बुधवार की रात वाहन पर अपना-अपना कोयला लोड करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें संदीप व सन्नी के बीच मारपीट हो गई. धनसार थानाप्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर वह घटनास्थल पर गए थे. लेकिन पुछताछ में ऐसी किसी घटना का पता नहीं चला. लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp