Search

 
 
 

धनबाद : रामकनाली में अवैध खनन के दौरान दो मजदूर घायल, एक की स्थिति चिंताजनक

 
Katras : बीसीसीएल एरिया चार अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र की कांटा पहाड़ी में संचालित आंबे आउटसोर्सिंग में गुरुवार की सुबह अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो मजदूर घायल हो गए. इनमें एक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है. घटना के बाद खदान के समीप अफरातफरी मच गई. खनन कर रहे मजदूर ने दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर भाग निकले. घायलों के परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए. जहां एक की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. दोनों घायल रामकनाली कोलियरी इलाके के बताए जाते हैं. उनका नाम गौतम व नेपाल है .घटना की खबर पाकर रामकनाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी लेकर लौट गई. वहीं कुछ देर बाद सीआईएफ की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और वरीय अधिकारियों को फोन पर वास्तुस्थिति से अवगत कराया. ओपी प्रभारी ने बताया कि मिट्टी धंसने की सूचना पर पुलिस वहां गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bss-college-student-appearing-for-inter-exam-consumed-poison-at-the-centre-admitted//">धनबाद

: इंटर की परीक्षा दे रही बीएसएस कॉलेज की छात्रा ने सेंटर पर खाया जहर, भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही