Search

 
 
 

धनबाद : मैथन व चिरकुंडा की दो लाख आबादी को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी

 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मोटर खराब होने से बढ़ी परेशानी

Maithon : मैथन में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मोटर खराब हो जाने के कारण पूरे इलाके में सोमवार से पेयजलापूर्ति ठप है. इस भीषण गर्मी में मैथन, कुमारधुबी, चिरकुंडा व आसपास की दो लाख से अधिक की आबादी को दूसरे दिन मंगलवार को भी पानी नहीं मिला. पेयजल विभाग व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं. बताया गया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चार मोटर उपलब्ध हैं, जिनमें दो मोटर चालू रहते हैं और दो रिजर्व रखे गए हैं. विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के कारण रिजर्व में रखे मोटर पहले से खराब पड़े थे, इसी बीच दोनों चालू मोटर भी खराब हो गए. यानी फिलहाल, चारों मोटर खराब हैं. विभाग के एसडीओ एस मल्लिक ने बताया कि मोटर की मरम्मत का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. बहुत जल्द जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी. इधर, पानी से परेशान लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है. लोगों ने कहा कि एक तो भीषण गर्मी की मार और ऊपर से विभाग की लापरवाही के कारण पानी के संकट जूझना पड़ रहा है. दो दिन से हमलोग जरूरी काम छोड़कर पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बुधवार की सुबह पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो लोग आंदोलन करने को विवश होंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-hits-highway-in-nirsa-driver-and-passenger-injured/">धनबाद

: निरसा में ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, चालक-खलासी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही