Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी में डी के फोर 121 के बंद आवास से दो लाख की चोरी

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी के डोमगढ़ स्थित एफसीआई आवास संख्या डी के फोर 121 निवासी राजेश सिन्हा के बंद आवास में गुरुवार 6 अप्रैल की देर रात लगभग दो लाख की चोरी का मामला शुक्रवार को उजागर हुआ. राजेश अपने छोटे बेटे क्षितिज का इलाज कराने के लिए गुरुवार को ही पटना गए थे. सूचना मिलने पर सिंदरी पुलिस ने घटना की जांच की. राजेश के भाई बलियापुर निवासी संजय सिन्हा ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर आवास पर पहुंचे हैं. पुलिस के साथ घर के अंदर प्रवेश किया. घर के मुख्य दरवाजे का लोहा उखाड़कर चोर घर में घुसे. दीवान में बने बॉक्स व आलमारी को तोड़कर लगभग दो लाख की चोरी हुई है. हालांकि सही आकलन भाई राजेश के आने पर ही हो सकेगा. सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर के सामने झाड़ियों में आभूषणों के डब्बे, ब्रिफकेस व कपड़े फेंके पड़े थे. उन्होंने बताया कि राजेश को की सूचना दे दी गई है. शनिवार को उसके सिंदरी वापस लौट आने पर पुलिस को से लिखित शिकायत करेंगे. सिंदरी थाना प्रभार प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि  लिखित शिकायत मिलनेने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही