Search

 
 
 

धनबाद: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिले दो लाख

 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रांची के प्रबंधक ने पूर्वी टुंडी की लाभुक को सौंपा चेक

Dhanbad: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुक की पत्नी को बुधवार 13 सितंबर को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 2 लाख का चेक दिया गया. यह योजना भारतीय रिजर्व बैंक की परियोजना मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा संचालित की जाती है. ज्ञात हो कि पूर्वी टुंडी में असुरबांध ग्राम के लाभुक दुलाल मंडल की मौत के बाद उसकी पत्नी भादू मंडल (लाभुक नॉमिनी) को लाभ मिला है. मौके पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रांची के प्रबंधक राजन पांडा व अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया राजेश कुमार सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक (आरबीआई वित्तिय साक्षरता केंद्र) अमन दीप गुप्ता, एसबीआई पोखरिया के प्रबंधक केशव सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही