Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में मैनेजमेंट के दो छात्र को मिला 7.2 लाख का पैकेज

Advertisement
Advertisement

आधा दर्जन विद्यार्थियों को कई कंपनियों ने दिये लाखों के ऑफर

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने वर्ष 2023 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.2 लाख रुपया का पैकेज ऑफर प्राप्त किया है. प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुनमुन शरण ने बताया कि सभी विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है. संस्थान के छात्र रित्विक सिंह का चयन आइबीएम एवं नीरज कुमार का चयन पेंग्विन पब्लिकेशन में 7.2 लाख के पैकेज पर हुआ है. सिल्की कुमारी का चयन बैंक ऑफ अमेरिका में हुआ है. संस्थान के तीन छात्र राजीव रंजन, शशि शेखर झा एवं अजीत रजक का चयन जेनपैक्ट में हुआ है. अन्य छात्रों में गौरव कुमार भदानी का चयन पॉलिसी बाजार एवं सूरज कुमार का चयन मुत्थुत फाइनेंस में हुआ है. इन सभी विद्यार्थियों को लाखों रुपये का ऑफर मिला है. प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डा मूनमून शरण, विभाग के सहायक प्रध्यापक डा सत्यनारायण पांडेय सहित अन्य ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही