Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में बिजली मरम्मत करने गए दो मिस्त्रियों के साथ मारपीट

Katras : कतरास">https://lagatar.in/dhanbad-bbmku-released-the-rate-of-tc-cc-and-clc/">

(Katras) थाना क्षेत्र के नदी किनारे मार्केट स्थित सिटी स्टाइल शोरूम में बिजली मरम्मत करने गए 2 बिजली मिस्त्रियों के साथ मारपीट की गई. घटना 25 मई रात 9.30 बजे की है. पीड़ित दैनिक बिजली मिस्त्री ऋषि चरण शर्मा उर्फ मोहन मिस्त्री व मो. जियाज अंसारी ने मारपीट का आरोप मार्केट मालिक रंजीत कुमार उर्फ गब्बर व उनके परिवार के सदस्यों पर लगाया है. कहा कि उनपर गर्म चाय भी फेंकी गई. सूचना मिलते ही कतरास थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. वहीं, बिजली विभाग के कनीय अभियंता सोनू सामद ने कतरास थाना पहुंचकर घायल दोनों मिस्त्रियों से घटना की जानकारी ली. इस संबंध में जेई सोनू सामद ने कतरास थाने में लिखित शिकायत की है. थाना में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि बिजली की मरम्मत करने गए बिजली मिस्त्री ऋषि चरण शर्मा व मो. जियाज अंसारी के साथ शोरूम मालिक रंजीत कुमार उर्फ गब्बर व उनकी पत्नी, मां व बेटे ने गाली-गलौज व मारपीट की. दोनों कर्मी घायल हो गए. उनका इलाज निचितपुर क्लिनिक में राया गया. मारपीट की इस घटना से विभाग के कर्मियों में रोष है. इधर, सिटी स्टाइल मार्केट के मालिक रंजीत कुमार ऊर्फ गब्बर ने भी कतरास थाना लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ryots-chakka-jam-continues-in-tasra-project-effigy-of-management-burnt/">धनबाद

: टासरा प्रोजेक्ट में रैयतों का चक्का जाम जारी, प्रबंधन का पुतला फूंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही