Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के चिरकुंडा से पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. देवघर पुलिस ने चिरकुंडा पुलिस के सहयोग से 12 मई की रात चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जुनकुदर में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा. गिरोह का सरगना प्रकाश सिंह भागने में कामयाब रहा. पकड़े गए दोनों युवक पिंटू सिंह व प्रताप सिंह सरगना प्रकाश सिंह के भाई हैं. उनसे चिरकुंडा थाना में पूछताछ की जा रही है. दोनों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस को बताया कि गिरोह ने 1500 से अधिक बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक की चोरी हुई थी, जिसमें प्रकाश सिंह का नाम आया था. इसके बाद देवघर पुलिस शुक्रवार को चिरकुंडा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से रात में प्रकाश सिंह के जुनकुदर स्थित आवास पर छापेमारी की. प्रकाश सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि उसके दोनों भाई व एक अन्य युवक को पुलिस पकड़कर चिरकुंडा थाना ले गई. पूछताछ के बाद तीसरे युवक को पुलिस ने छोड़ दिया. दोनों भाइयों से पूछताछ जारी है. इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही गिरोह के सरगना समेत अन्य गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-take-care-of-small-things-then-environmental-protection-can-happen-ak-manjul/">धनबाद
: छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो हो सकता है पर्यावरण संरक्षण : ए के मंजुल [wpse_comments_template]
धनबाद : अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चिरकुंडा से गिरफ्तार

Leave a Comment