Search

 
 
 

धनबाद : अगस्त में 17 दिनों में हुई दो महीने जितनी बारिश

 
जून-जुलाई में 208 मिलीमीटर, जबकि अगस्त के 17 दिनों में हुई 207 मिलीमीटर बारिश
Dhanbad : इस बार मानसूनी सीजन में बारिश का वितरण असमान रहा है. जहां राज्य व ज़िलों के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के आंकड़ें असमान रहे हैं तो मासिक वर्षापात भी असमान रहा है. प्री मानसून व मानसूनी सीजन में जून व जुलाई के महीने के 61 दिनों में धनबाद जिले में मात्र 208.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जबकि अगस्त माह में मात्र 17 दिनों में 207.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. वर्षा के इस असमान वितरण से कृषि प्रभावित हुई. तो दूसरी ओर लगातार बारिश से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा.

राज्य के 20 जिलों में सूखा की स्थिति

राज्य के साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है. इनमें से 19 जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत, जबकि चतरा में 60 प्रतिशत कम बारिश हुई. ऐसे में वर्तमान में राज्य के 20 जिलों में सूखा की स्थिति है.

22 अगस्त को संताल के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 22 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित संताल के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला के साथ धनबाद और गिरिडीह में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 24 अगस्त तक के लिए राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. यह">https://lagatar.in/children-reached-school-in-green-clothes-swing-swing-with-song-and-dance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : हैप्पी चाइल्ड नर्सरी में बच्चों ने मनाया सावन दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही