Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में मजदूरों के दो गुटों में जमकर मारपीट समेत दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Katras : जोगता थाना अंतर्गत तेतुलमुड़ी कोलडंप में मजदूरों के गुटों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई. जिससे घंटों वहां भगदड़ का माहौल बना रहा. घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं. दोनों पक्षों में आक्रोश व्याप्त है. बताया जाता है कि तेतुलमुड़ी स्थित कल डंप में मजदूरों का दो खेमा है. दोनों खेमा का नेतृत्व स्थानीय नेता करते हैं. आरोप है कि एक खेमा के मजदूरों को कई दिनों से काम नहीं मिल रहा था तथा मजदूरी भी आधी मिल रही थी. जबकि दूसरे खेमा के मजदूरों को बराबर काम मिल रहा था. गाड़ियों का लोडिंग भी बराबर किया जा रहा था. इसी को लेकर काम नहीं मिलने वाले मजदूर खेमा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. जिसका विरोध करते हुए दूसरे गुट पीछे से आकर मारपीट करने लगे. इसी क्रम में दोनों ओर से पथराव भी हुआ. खबर लिखे जाने तक दोनों गुटों में तनाव व्याप्त था.

भू-धंसान के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम की

Katras : कतरास-राजगंज मुख्य मार्ग के गुहीबांध के पास मंगलवार को सड़क किनारे दुकानों में भू-धंसान के बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन की  ओर से कोई पहल नहीं करने से गुस्साये लोगों ने कांग्रेस, झामुमो व जदयू नेताओं के नेतृत्व में बुधवार को सड़क कर दी. धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल के नेतृत्व में लोग धरना पर बैठ गये. बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गया. लोग क्षतिग्रस्त व जमींदोज दुकानों के संचालकों को मुआवजा देने, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने के साथ ही भू-धंसान वाली जगह पर बालू भराई की मांग कर रहे थे. रामकनाली ओपी प्रभारी जीतेंद्र कुमार ने आंदोलनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, पर वे लोग प्रभावितों की मांगों व बीसीसीएल महाप्रबंधक को तत्काल घटनास्थल पर बुलाने को लेकर अड़े रहे. करीब तीन घंटे के बाद बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक एमएस दूत मौके पर पहुंचे, तो कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल ने खूब खरी-खोटी सुनायी. इसके बाद महाप्रबंधक ने आंदोलनकारियों से बात कर शीघ्र भराई कार्य करवाने का आश्वासन दिया, तो लोगों ने सड़क जाम हटा लिया. घटना की सूचना पाकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बाघमारा अंचल के सीओ रवि भूषण प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, कांग्रेस नेत्री कमला कुमारी सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया. सीओ रवि भूषण प्रसाद ने कहा कि प्रभावित परिवार अपना आवेदन दें. ताकि उनकी मांगों को अग्रसारित कर उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके. उन्होंने शीघ्र मुआवजे को लेकर दिलाने का आश्वासन दिया.

विधायक ढुल्लू महतो ने पूर्व एसएसपी को जिम्मेवार बताया

विधायक ढुल्लू महतो ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद घटना के लिए सीधे तौर पर पूर्व एसएसपी संजीव कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पूर्व एसएसपी के नेतृत्व में पूरे धनबाद जिले में अवैध खनन कर कोयला निकाला गया. इसलिए संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए.कहा कि पूर्व एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वे केंद्र सरकार से मांगा करेंगे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-opposition-is-afraid-of-by-election-in-gandey-two-news-together-including-dr-sarfaraz/">गिरिडीह

: गांडेय में उपचुनाव से डर रहा विपक्ष- डॉ सरफराज  समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही