Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सुदामडीह में युवती का शव बरामद समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया

Jorapokhar/Sindri : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी बिरसा पुल के निकट भाड़े के आवास में रह रही युवती का शव बरामद किया गया. युवती के पिता सुभाष पासवान ने थाने में अपनी पुत्री की हत्या का आरोप स्थानीय युवक मिथलेश तुरी पर लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है. थाने में दिए आवेदन में पिता ने कहा है कि  आरापी मिथलेश तुरी ने 9 सितंबर को उनकी बेटी का को अगवा कर लिया था, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने जमुई (बिहार) के तारापुर थाने में दी थी.

मैनडेज बिजली कर्मियों को जल्द भुगतान नहीं तो आंदोलन

Sindri : भाजपा सिंदरी नगर उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) झरिया डिवीजन के अंतर्गत सिंदरी के मैनडेज कर्मियों के वेतन, पीएफ, एरियर भुगतान व छुट्टी को लेकर आंदोलन की धमकी दी है. मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों में कर्मियों को भुगतान नहीं किया गया, तो शुक्रवार से सभी कर्मी कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे. उन्होंने इस संबंध में झरिया डिवीजन के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर मनीष चंद्र पूर्ति को पत्र सौंपा है. पत्र में कहा है कि  मैनडेज कर्मियों को प्रतिदिन 12 से 16 घंटे काम कराकर वेतन नहीं दिया जा रहा है. यही नहीं, ठेकेदार ने एक वर्ष से कर्मियों का पीएफ का पैसा भी जमा नहीं किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-produce-witnesses-in-nanhe-murder-case/">धनबाद

: नन्हे हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही