Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गापूजा को लेकर निरसा क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च समेत दो खबरें एक साथ

 

लोगों से त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील

Niras : दुर्गापूजा को लेकर निरसा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व मे शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को जागरूक कर पूजा का भरपूर आनंद लेने का संदेश दे रही है. बाइक चालकों से सड़क पर बाइक नहीं लगाने और वाहन में डबल लॉक लगाने का सुझाव दे रही है. चेन स्नैचिंग से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में एसआई मानस साधु, दिवाकर वर्मा, सुदामा लकड़ा, सुबोध सिंह, बुटन उरांव, मैथन ओपी प्रभारी विकास यादव आदि शामिल थे.

शराब बंदी की मांग को लेकर जेबीकेएसएस ने खोला मोर्चा

Nirsa : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के नेता कुश महतो ने शराब बंदी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने शुक्रवार को उत्पाद आयुक्त धनबाद को पत्र लिखकर अपने पंचायत गोविंदपुर प्रखंड के बागसुमा में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है. कहा कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है. बच्चों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है. आए दिन लड़ाई-झगड़ा होते रहता है. युवाओं में शराब की लत की वजह से कई परिवार परेशान और तंगहाली में हैं. पत्र देने के मौके पर  मुखिया निमाईं महतो, वार्ड सदस्य आशा महतो, राधारानी महतो आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-45-cases-of-illegal-liquor-registered-in-18-days-8-businessmen-arrested//">धनबाद

: 18 दिन में अवैध शराब के 45 मामले दर्ज, 8 धंधेबाज गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही