Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : धनसार में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन लोग जख्मी

Dhansar (Dhanbad) : धनसार थाना क्षेत्र के गजुवाटांड़ में बुधवार की देर रात दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व रॉड चले. मारपीट में एक पक्ष के रोहित कुमार के पिता मकेश्वर यादव, चाचा उमेश यादव, छोटू यादव,सुमित यादव का सिर फट गया. कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में प्रयोग की गई लोहे की रॉड बरामद की है. एक पक्ष के रोहित ने धनसार थाना में संजय यादव, विजय यादव, राहुल यादव, राजीव यादव और लंबू यादव के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने की शिकायत की है. बताया जाता है कि बुधवार को रोहित के चाचा उमेश यादव और दूसरे पक्ष के विजय यादव बरमसिया में एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे. जहां इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जब देर रात दोनों घर पहुंचे, तो दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी. इस संबंध में धनसार थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने कहा शिकायत मिली है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/election-atmosphere-heated-up-with-anupama-singhs-entry-in-dhanbad/">धनबाद

में अनुपमा सिंह की एंट्री से गर्म हुआ चुनावी माहौल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही