Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, कई लोग घायल

 

कदैयां गांव की घटना, जमकर चले लाठी-डंडा व तलवार, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

गांव पुलिस छावनी में तब्दील, डीसी-एसपी पहुंचे 

Tundi : अयोध्या के राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के कदैयां गांव में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया. सुबह करीब 8 बजे गांव के लोग घरों, पोल व गलियों में झंडा लगा रहे थे, जिसका समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध कर दिया. दोनों पक्षों में पहले गर्मागर्म बहस हुई इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया. कई लोग घरों से लाठी-डंडा, तलवार आदि लेकर निकले और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इसमें कई लोग के घायल होने की सूचना है. एक पक्ष के घायल करीब छह लोगों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन ने गांव में धारा 144 लगा दी है.   सूचना मिलते ही टुंडी सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. धनबाद के डीसी वरुण रंजन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी कदैया गांव पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. पुलिस के वरीय अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

मुखिया समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत

कदैयां गाव निवासी मित्रा हाजरा ने गांव के मुखिया अलीमुद्दीन सहित गांव के दर्जनों लोगों के खिलाफ टुंडी थाना में लिखित शिकायत दी है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि वे लोग गांव में झंडा लगा रहे थे, तभी मुखिया और उनके समर्थक घरों से निकले और विरोध करना शुरू कर दिया. झंडा को भी तोड़कर फेंक दिया गया. धर्म विशेष के समर्थन में नारा लगाते हुए उनलोगों ने घरों पर हमला कर दिया. हमले में मित्रा हाजरा, धीरेन, सुभाष. संजय, नुनूलाल, उषा देवी, अमित पंडित समेत अन्य लोग जख्मी हो गए. करीब आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थिति नियंत्रण में, उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे : डीएसपी

डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने कहा कि टुंडी थाना क्षेत्र के कदैयां गांव में हुए विवाद के बाद स्थिति नियंत्रण में है. गांव में पुलिस कैंप कर रही है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के लोगों से अपील की गई है. माहौल बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-breaks-out-in-hotel-in-katras-property-worth-thousands-burnt-to-ashes/">धनबाद

: कतरास के होटल में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही