Search

 
 
 

धनबाद: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस भी नहीं हटा सकी

 

महिलाओं ने कहा कि 50 साल से यहां रह रहे हैं, मामला कोर्ट में है

Dhanbad: पुलिस लाइन ग्वाला पट्टी में शनिवार 16 सितंबर को जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई. परंतु पुलिस की मौजूदगी के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका. एक पक्ष के अनिल कुमार सिंह का कहना था कि यह जमीन उनकी है. कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है. जब भी कब्जा हटाने आते हैं, तो यहां के लोग महिलाओं को आगे कर देते हैं. आज भी उनके साथ हाथापाई की गई. उन्होंने बताया कि यहां 12 डिसमिल जमीन है, जिसे उन्होंने सुगिया देवी से खरीदी थी. अब उनकी मौत हो चुकी है. ये लोग जबरन इस जमीन पर रह रहे हैं. दूसरे पक्ष की महिला का कहना था की सुगिया देवी उसकी बड़ी मां थी.  वे सभी उन्हीं के परिवार के हैं. यहां 50 साल से रह रहे हैं. कोई कब्जा नहीं किया है. यह आदमी बार बार हटाने चला आता है, जबकि इस जमीन का मामला कोर्ट में है. कोर्ट ने तो आज तक किसी को भेजा नहीं, कैसे हट जाएंगे. महिला हैं तो किसी को कैसे मार सकते हैं. आरोप गलत है. यदि उन्होंने जमीन खरीदी है तो कोर्ट के फैसले का इंतजार करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही