Putki : छेड़खानी को लेकर गोपालीचक पासी धौड़ा में 16 फरवरी को दो पक्षों में जमकर पारपीट हुई. लाठी-डंडा के साथ पथराव भी हुआ. इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति का पैर टूट गया. मौके पर पहुंची पुटकी थाना पुलिस ने भी लाठियां भांजी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद पहुंचाया है. सूचना पाकर डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा व इंस्पेक्टर अलबिनुस इंदिवार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. केंदुआ व लोयाबाद थाना पुलिस भी पहुंची. मोहल्ले के राजेश भारती ने आरोप लगाया कि उसकी चाची साग बेच कर लौट रही थी, तभी नीचे धौड़ा के युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की. चाचा सुनील पासी के विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी. उनका बायां पैर मारकर तोड़ दिया. परिवार की आशा देवी, राजा बाबू, हेमंत चौहान की भी पिटाई की गई. तीनों के सिर में गंभीर चोट है. उन्होंने संतोष पासवान, रवींद्र पासवान, सूरज पासवान सहित अन्य पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया. वहीं, दूसरी ओर संतोष पासवान ने आरोप लगाया कि एक महिला स्नान करने नदी गई थी. तभी पासी धौड़ा के युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर उनलोगों ने हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-take-out-folded-hands-padyatra-from-pb-project-colony/">धनबाद
: कांग्रेसियों ने पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी से निकाली हाथ जोड़ो पदयात्रा [wpse_comments_template]
धनबाद : पुटकी में महिला से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Leave a Comment