Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया सीओ की शिकायत पर दो लोगों को भेजा गया जेल

Sindri :गोशाला ओपी क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को भगाने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार 13 जून को लगभग डेढ़ बजे दोपहर में झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने कांड्रा निवासी मो अकरम, भोला गोराईं व अजय सिंह के खिलाफ ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. गोशाला ओपी पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. हालांकि इस धरपकड़ के बाद झरिया अंचल क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. [caption id="attachment_667701" align="aligncenter" width="254"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pramesh-254x300.jpeg"

alt="" width="254" height="300" /> झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा[/caption] शिकायत में झरिया सीओ ने बताया है कि कांड्रा बाजार से बस्ती की ओर जा रहे बिना नंबर के 100 सीएफटी अवैध बालू लदे नीले रंग के ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही थी. तभी तीनों आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए ट्रैक्टर व चालक को भगा दिया और सरकारी वाहन का हवा खोलने का प्रयास किया. सूचना के आधार पर तत्काल गोशाला ओपी पुलिस पहुंची व दो आरोपियों को पकड़कर उनके हवाले किया गया है. सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी गेशाला ओपी क्षेत्र में दामोदर नदी से बालू की तस्करी करते थे. ला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि झरिया सीओ की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर किया जा रहा है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही