Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डालसा की जेल अदालत में दो बंदी हुए मुक्त

Advertisement
Advertisement

100 दिवसीय विधिक गरूकता व आउटरीच अभियान शुरू

Dhanbad : धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राम शर्मा के निर्देश पर डालसा का 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान 18 सितंबर सोमवार को शुरू हुआ. पहले दिन धनबाद मंडल कारा में जागरूकता अभियान का शुभारंभ रेलवे के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अंकित सिंह व कारापाल मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने जेल अदालत के माध्यम से किया. जेल अदालत में दो विचाराधीन बंदियों को रिहा किया गया. वहीं, शिविर में बंदियों उनके अधिकारों के बारे में बताया गया. दुर्गा मंदिर परिसर तेलीपाड़ा में भी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. अभियान  की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह प्रभारी सचिव आरती माला ने बताया कि 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों, कस्बो व गांवों मे पैरा लीगल वालंटियर, पैनल अधिवक्ता व जिला प्रशासन के सहयोग से दो-दो बार जागरूकता शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क विधिक सहायता व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्यों के बारे में बताया जाएगा. बाल श्रम, बाल तस्करी, पीड़ित सहायता राशि, बंदियों के अधिकारों के बारे मे जागरूकता फैलाई जाएगी. पहले दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने मे एलएडीसीएस चीफ डॉ कुमार विमलेंदु,  सहायक कन्हैया कुमार, नीरज गोयल, डालसा के पीएलवी राजेश कुमार सिंह, हेमराज चौहान, लक्ष्मी कुमारी, प्रकाश गोप, अजीत कुमार दास, अरविंद प्रसाद, कारा सहायक मो. मेसाद आलम आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-forum-honored-the-principal-of-rs-more-college/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य को फोरम ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही