Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में दो स्कूली छात्राएं भिड़ीं, पुलिस के सामने भी नोकझोंक

 
Jharia : झरिया के बनियाहिर स्थित डीएवी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं किसी बात को लेकर आपस मे भिड़ गईं. घटना 7 जनवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद की है. मामला बढ़ता देख एक छात्रा ने अपने भाई को बुला लिया. इसके बाद तू-तू, मैं- मैं से मामला बढ़कर मारपीट और छेड़खानी तक पहुंच गया. दोनों छात्राओं ने 8 जनवरी को झरिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की. थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी के सामने भी दोनों छात्राओं में खूब नोकझोंक हुई. अनु कुमारी (बदला हुआ नाम) और उसके परिजनों ने झरिया थाना पहुंचकर दूसरी छात्रा और उसके भाई पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया. अनु कुमारी ने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने पर जैसे ही वह बनियाहिर चौक पहुंची, आरोपी छात्रा ने अपने भाई को बुलाकर उसके साथ छेड़खानी करवाई. उसके भाई ने गाली-गलौज भी की. वहीं, दूसरी छात्रा का कहना है छुट्टी के दौरान दोनों के बीच हल्की हाथापाई हुई थी. उसका भाई छुट्टी के समय उसे रोज लेने के लिए आता है. हाथपाई होते देख उसने दोनों को समझाकर शांत कराया था. मारपीट का आरोप गलत है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला सह मंत्री लल्लू झा ने कहा कि यदि इस तरह की घिनौनी हरकतें नहीं रुकीं, तो प्रतिक्रिया में बड़ी घटना घट सकती है. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. झरिया थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है. जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-explosion-in-topchanchi-vegetable-market-many-people-injured-chaos/">धनबाद

: तोपचांची सब्जी मार्केट में विस्फोट, कई लोग जख्मी, अफरातफरी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही