Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन चेकपोस्ट के पास आग से दो दुकान जलकर राख

Maithon : मैथन चेकपोस्ट के समीप 23 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे आग लगने से एक गैराज व एक निर्माणाधीन होटल जलकर खाक हो गया. सूचना पाकर सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जल गई थीं. लोगों ने बताया कि किसी ने पास की झाड़ियों में आग लगा दी थी, जो धीरे- धीरे बढ़कर दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के समय गैराज बंद था और रविवार होने के कारण होटल का निर्माण कार्य भी बंद था. आग लगने से करीब 50 हजार रुपये की क्षति आकलन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही