Search

 
 
 

धनबाद: डीएवी मुनीडीह के दो छात्र इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के लिए चयनित

 
Putki : पुटकी (Putki) केंद्र सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम 2021-22 के लिए डीएवी मुनीडीह के दो छात्रों का चयन हुआ है. विद्यालय के कक्षा 10 के आयुष आचार्या व कक्षा 9 के अयान हसन झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/chayan-munidih-135x300.jpeg"

alt="" width="135" height="300" /> प्रतियोगिता रांची में चार मई को झारखंड एकेडेमिक काउंसिल में होगी. छात्रों का चयन पहले विद्यालय व दूसरे राउंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने के बाद किया गया है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 19 छात्र सफल हुए थे. चयन से विद्यालय परिवार काफी गौरवान्वित है.  प्राचार्य एमपी सिंह ने छात्र, अभिभावक एवं शिक्षकों को विशेष रूप से बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही