Search

 
 
 

धनबाद : अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, बोरियों में भरकर ले जा रहे थे

 
Nirsa : सरकार की रोक के बाजूद धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-petrol-pump-owners-plead-with-the-chief-minister-for-dues/">(Dhanbad)

जिले में नदी घाटों से बालू का उठाव जारी है. मैथन से पुलिस ने 2 अगस्त की रात अवैध बालू लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. ट्रकों पर बोरियों में भरकर बालू लोडकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर मैथन के संजय चौक के समीप वैली कांटा के सामने छापेमारी कर दोनों ट्रकों को पकड़ा. एक ट्रक का नंबर UP 15 DT–7601 और दूसरे का MP 15 HA 3615 है. जानकार बताते हैं कि निरसा व मैथन क्षेत्र से रोज दस बड़े मालवाहक ट्रकों से बालू दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बालू माफिया रात के अंधरे के अलावा अब दिन के उजाले में भी बालू की तस्करी करने लगे हैं. दोनों ट्रकों को रात 9 बजे पकड़ा गया था, जबकि उनके पास से बरामद चालान में समय 9.41 से 9.45 दर्ज है. और बालू सामान्य बताया गया है. अब सवाल उठता है कि अगर बालू सामान्य है, तो बोरे में भरकर क्यों ले जाया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच  में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-4-tractors-loaded-with-sand-seized-in-raid-of-mining-officer-one-arrested/">धनबाद:

खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही