Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :   कतरास में राहुल चौक पर दो वाहनों की टक्कर, हाइवा चालक घायल

Katras :  कतरास (Katras)  कतरास के राहुल चौक पर बुधवार 22 मार्च की देर रात रेल फाटक के समीप दो वाहनों में टक्कर हो गई. इस टक्कर में घायल हाइवा चालक राजेश कुमार की स्थिति गंभीर बताई गई है. उसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है. दुर्घटनाग्रस्त हाइवा (जे एच बी डी 10 9482) घटनास्थल पर पड़ा हुआ है, जबकि दूसरा वाहन मौक़े से भाग निकला. घटना के बाद निर्माण एजेंसी अशोका बिल्डकॉन के अधिकारियों ने रोड का जायजा लिया. रोड पर लगातार घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ रोष है. लोगों का कहना है कि रात्रि में इस सड़क पर चलना आफत को आमंत्रित करना है. सड़क पर रोशनी का भी घोर अभाव है. राहुल चौक व इसके दो किलोमीटर के दायरे में अव्यवस्था के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें जान माल की भारी क्षति हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही