Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अवैध खनन में दो महिलाएं घायल, परिजन उठा कर ले भागे

Putki : पुटकी (Putki) कुसुंडा एरिया के अलकुसा यूसीसी आउटसोर्सिंग में सोमवार 17 अप्रैल की सुबह छह बजे अवैध कोयला खनन के दौरान ओबी के स्खलन से दो महिलाएं घायल हो गई. एक महिला के कोयला के ढेर में दबे होने की चर्चा दिन भर होती रही. एरिया के जीएम वी के गोयल ने किसी की मौत या दबे होने की बात से इनकार किया है. कहा कि कोई दबा होता तो उसके परिवार के सदस्य सामने आते. इधर दोनों घायल महिलाओं को उनके घरवाले लेकर भाग निकले. कुछ लोगो ने रोकने का प्रयास किया तो इज्जत व पुलिस केस का हवाला देकर निकल गए. दोनोंनो महिलाएं निकट बस्ती की बताई जाती है. गनसाडीह 3 नम्बर के निकट घटनास्थल पर कोयला ओबी के ढेर के पास टोकरी पड़ी हुई थी. घटना के बाद घंटों सन्नाटा पसरा रहा. कोयला चोरी में लिप्त लोग मुहाने पर तमाशाबीन बन कर बैठे रहे. दबे स्वर में प्रबंधन ने घटनास्थल पर ओबी को हटाने की मांग की, ताकि मामले का खुलासा हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही