Search

 
 
 

धनबाद : मोबाइल चोरी कर भाग रही दो महिला को पारसनाथ स्टेशन पर लोगों ने पकड़ा

 
आरपीएफ ने गोमो जीआरपी के सुपुर्द किया, घंटो बाद भी गोमो रेल थाना ने नहीं लिखी एफआईआर
Gomoh : पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार 12 सितंबर की रात मोबाइल चोरी कर भाग रही दो महिलाओं को अन्य  लोगों के सहयोग से आरपीएफ के जवानों ने पकड़ा. बुधवार 13 सितंबर की सुबह उन्हें  जीआरपी थाना गोमो को सुपुर्द किया गया. भुक्तभोगी किरण कुमारी पिता मनोज कुमार महतो ग्राम ठानी थाना तोपचाची जिला धनबाद निवासी द्वारा मोबाइल चोरी की विस्तृत शिकायत आवेदन जीआरपी थाना को दी गई. जीआरपी थाना शिकायत लेने में आनाकानी करता रहा.

पीड़िता का आरोप - जीआरपी ने नहीं ली एफआईआर, किया परेशान

शिकायतकर्ता  किरण कुमारी ने बताया कि आवेदन देने के उपरांत जीआरपी पुलिस द्वारा यह  दबाव दाल कर  कहा कि तीन साल  कोर्ट दौड़ना पड़ेगा. मोबाइल तो मिल गया है. केस करने से क्या फायदा. जबकि  शिकायतकर्ता प्राथमिकी दर्ज़ कराने पर अड़ी रही. फिर  उन्हें  मेडिकल सर्टिफिकेट और आधार कार्ड लाने को कहा गया. पीड़िता ने रेलवे से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया और  आधार कार्ड भी दिया. इसके बावजूद भी प्राथमिकी दर्ज़ करने से कतराते रहे. यह ड्रामा गोमो  स्टेशन पर  दिनभर चला. अन्ततः देर शाम को पकड़ी गई  दोनों महिलाओं को आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. पकड़ी गई महिला  धनेश्वरी देवी पति कैलाश राय ग्राम चलमो  थाना डुमरी (गिरिडीह) और जानवी कुमारी,  पति प्रकाश महतो ग्राम मसलियां (गिरिडीह) की बतायी जा रही है. आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि पारसनाथ रेलवे स्टेशन  पर मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ी गए दोनों महिला अभियुक्तों को गोमो जीआरपी पोस्ट के हवाले कर दिया गया है. वहीं रेल थाना गोमो के एएसआई सूरज मुंडा  ने बताया  कि दोनों महिला किसी गिरोह की सदस्य नहीं. दोनों पहली बार चोरी की घटना को अंज़ाम दिया था. जबकि भुक्तभोगी किरण कुमारी ने कहा कि खोरठा बोल कर दोनों बगल में बेठ गई और रात में मोबाइल चोरी कर भागने लगी. शोर मचाने पर लोगो ने दबोचा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-womens-cell-and-sexual-harassment-committee-formed-in-the-case-of-alleged-molestation-in-sindri-college-submitted-report/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सिंदरी कॉलेज़ में कथित छेड़खानी मामले में गठित महिला सेल एवं यौन उत्पीड़न समिति ने सौंपी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही