Search

 
 
 

धनबाद :  हीरक रोड नवाडीह के एक घर में चोरी करते दो युवक और नाबालिग को दबोचा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर के सदर थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित नावाडीह न्यू ब्लैक डायमंड कॉलोनी में मंगलवार 30 मई को स्थानीय लोगों ने दो युवक और एक नाबालिग को चोरी करते धर दबोचा. तीनों स्थानीय रविरंजन के घर से बिजली का तार और अन्य सामान की चोरी कर रहे थे. चोरी करते पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने नाबालिग को तो छोड़ दिया, जबकि दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी. उनके पास से चोरी के तार और अन्य सामान बरामद हुए है. लोगों ने धनबाद पुलिस को सूचना दी.

पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ले गई थाना

पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई. पकड़े गए युवकों में एक ने अपना नाम राहुल पांडे बताया है, जबकि दूसरा विकास राम बता रहा है. स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन दोनों के पास से एक स्कूटी JH 10 CD 5673 भी बरामद हुई है. पुलिस उनसे और भी चोरी की घटना को लेकर पूछताछ कर रही है.

कई माह से मोहल्ले में हो रही है चोरी 

नावाडीह के लोगों ने बताया कि कई महीने से मोहल्ले में लगातार चोरी हो रही है. मंगलवार को चोरी करते एक नाबालिग और दो युवकों को पकड़ा गया. रविरंजन ने बताया कि वे सभी घर में घुसकर केबल और अन्य सामान चुरा रहे थे. तभी नजर पड़ी और स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया. बताया कि 26 मई को भी एक घर से चोरी हुई थी. विगत फरवरी में एक घर से गहने समेत 7 लाख के सामान की चोरी हुई. इन सभी चोरी की घटनाओं में इन्हीं लोगों के गिरोह का हाथ हो सकता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/47-percent-men-of-dhanbad-are-at-risk-of-cancer/">धनबाद

के 46 प्रतिशत पुरुषों को कैंसर का खतरा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही