Search

धनबाद : मैथन में चोरी की 3 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, गए जेल

Maithon : मैथन थाना पुलिस ने चोरी बाइक की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों को 20 जनवरी को धनबाद जेल भेज दिया गया. पकड़े गए युवकों में निरसा मदनपुर का शेख सरफराज व पांड्रा का इम्तियाज शेख शामिल है. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि 18 जनवरी को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक संख्या जेएच 3 एजी 1552 के साथ दोनों युवकों को पकड़ा गया था. बाइक के कागजात मांगने पर उनलोगों ने प्रस्तुत नहीं किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. युवकों की निशानदेही पर निरसा मदनपुर स्थित एक गैराज से दो और बाइक बरामद की गईं. बाइक चोरी के अन्य मामलों में भी युवकों की संलिप्तता की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girls-give-shape-to-their-imagination-through-painting/">धनबाद

: पेंटिंग के जरिए बच्चियों ने दिया अपनी कल्पना को रूप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp