Search

 
 
 

धनबाद : हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, 43 हजार रुपए बरामद

 

सुदामडीह में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, देसी रिवाल्वर व 3 मोबाइल जब्त

Sindri : धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो बदमाशों को धर दबोचा. उनके पास से एक देसी रिवाल्वर, तीन मोबाइल फोन और 43 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. यह जानकारी सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 9.30 बजे सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार भाटडीह मोड़ पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बाइक से भागते हुए दौड़ा कर पकड़ा. इनमें से एक अभिषेक कुमार पंडित बाइक चला रहा था, जबकि प्रेम कुमार गोप पीछे बैठा था. पुलिस ने प्रेम कुमार के पास से देसी रिवाल्वर जब्त किया है. दोनों युवक डिगवाडीह 2 नंबर के रहनेवाले हैं. पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे लोग झरिया की ओर हथियार बेचने जा रहे थे. पुलिस पता लगा रही है कि कहीं इनका संबंध किसी गिरोह से तो नहीं है. थाने में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. जांच अभियान में सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एएसआई अमरेश कुमार, आरक्षी महेंद्र सिंह और हवलदार अमरजीत दास शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congressmen-will-welcome-rahul-gandhi-by-forming-a-human-chain-3-news-together/">बोकारो

: मानव श्रृंखला बना राहुल गांधी का स्वागत करेंगे कांग्रेसी समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही