Search

 
 
 

धनबाद: देसी कट्टा और गोली के साथ  पकड़े गए दो युवकों को भेजा गया जेल

 
Dhanbad: धनबाद/Sindri : गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार 25 जुलाई की शाम लगभग 5 बजे भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में गश्ती के दौरान टाटा सैलरी पॉइंट के समीप से छापामारी कर एक देसी पिस्टल और दो गोली के साथ दो युवकों को पकड़ा गया. दोनों युवक जामाडोबा थाना क्षेत्र डुमरी 2 नंबर का रहने वाला है. एक का नाम सुमित कुमार रवानी और दूसरे का नाम शुभम कुमार चौबे है. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने मंगलवार 26 जुलाई को सिंदरी के रोहड़ाबांध स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को गश्ती के दौरान भौरा ओपी प्रभारी को सूचना मिली कि एक जगह पर करीब 7- 8 असामाजिक तत्व इकट्ठा हुए हैं और किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में हैं. [caption id="attachment_369881" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/pistal-goli-300x194.jpeg"

alt="" width="300" height="194" /> बरामद की गई पिस्टल और गोली[/caption] भौरा थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बना कर छापामारी की. वहां 6 से 8 की संख्या में लड़के जमा थे. पुलिस ने छापा मार कर शुभम कुमार चौबे ( उम्र करीब 18 वर्ष ) व सुमित कुमार रवानी ( उम्र करीब 20 वर्ष ) को पकड़ लिया. बाकी लड़के भाग निकले. तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक देसी पिस्टल और दो गोली बरामद की गई. दोनों को गिरफ्तार कर भौरा ओपी लाया गया. दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-after-being-hit-by-overhead-wire-while-stealing-coal-by-climbing-goods-train/">धनबाद

: मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चुराने में ओवरहेड तार से सटकर युवक की मौत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही