Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मैथन व चिरकुंडा में दो युवकों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Maithan : मैथन (Maithan)  मैथन एवं चिरकुंडा क्षेत्र में 28 अप्रैल शुक्रवार की रात अलग अलग फांसी लगाकर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार मैथन रांची कॉलोनी में आदित्य राज (16) ने अपने बुआ के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. जानने वाले लोग भी सदमे में हैं कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. वह काफी होनहार व मिलनसार था. आदित्य राज जवाहर नवोदय विद्यालय, निरसा का दसवीं का छात्र था. वह दसवीं की परीक्षा देने के बाद आजाद नगर, मैथन में अपनी मां के साथ रह रहा था. मां शीलारानी ईएसआई अस्पताल मैथन में नर्स है और पिता अशोक चौधरी ग्वालियर में किसी कम्पनी में कार्यरत हैं. बुआ के परिवार वाले गांव (बिहार) गये हुए हैं, जिस कारण वह घर में अकेली थी, इसलिए रात में वह बुआ के घर मैथन रांची कॉलोनी चला गया. रात करीब दो बजे बुआ की नींद खुली तो वह आदित्य को देखने उसके कमरे में गई. वहां वह नहीं था. जब दूसरे कमरे में खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था. तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार सुबह मैथन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर चिरकुंडा क्षेत्र के तालडांगा में 26 वर्षीय वासिम शेख ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता मो. रासीद ने बताया कि वासिम को नशे की लत थी. 15 दिनों से उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी. शुक्रवार की रात चादर के सहारे फंदा बना कर पंखे से झूल गया. परिजनों ने देखा तो चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी और स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही